{"_id":"595a73344f1c1b7b6c8b4572","slug":"governor-reviews-arrangements-for-piligrims-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने ली अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्री सुविधाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने ली अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्री सुविधाओं की जानकारी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : File Photo
राज्यपाल एनएन वोहरा ने सोमवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार से श्री अमरनाथ यात्रा और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने राजभवन में स्थापित किए गए यात्रा कंट्रोल रूम से दोमेल और चंदनबाड़ी में कंट्रोल गेट पार करने वाले यात्रियों की लाइव वीडियो इमेजिस को भी देखा। इस दौरान नरुला ने राज्यपाल को बताया कि बालटाल मार्ग से 7486 और बालटाल मार्ग से 5091 यात्री पवित्र गुफा की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकी धमकियों पर श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का जोश भारी पड़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में ही 62,608 यात्री श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके है।
विज्ञापन