फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor nn vohra calls meeting on 25 august

राज्यपाल ने दोनों सदनों की बैठक 25 को बुलाई

Wed, 13 Aug 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Wed, 13 Aug 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
governor nn vohra calls meeting on 25 august

राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू-कश्मीर के संविधान के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए राज्य विधानसभा का सत्र 25 अगस्त को बुलाया है। इस बीच राज्य विधानसभा के अध्यक्ष मुबारक गुल की ओर से मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाई का कलेंडर जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर संविधान की सेक्शन 53 की सब सेक्शन (1) के तहत विधानसभा सत्र को शुरू करने के लिए कहा है। राज्य विधानसभा की बैठक 25 अगस्त को सुबह दस बजे जबकि राज्य विधान परिषद की बैठक इसी दिन सुबह 11 बजे बुलायी गयी है।
विज्ञापन


इस बीच 25 अगस्त से आरम्भ हो रहे राज्य विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम का कलेंडर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल द्वारा जारी कर दिया गया।

एक सरकारी जानकारी के अनुसार 25 अगस्त से शुरू हो रहे 11वीं विधानसभा के 12 सत्र के लिए अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए कलेंडर के अनुसार 25, 26, 29 तथा 30 अगस्त को गर्वनमेंट बिजनेस होगा, जबकि 27 अगस्त को प्राइवेट सदस्यों के प्रस्तावों और 28 अगस्त के दिन प्राइवेट मेंबरों के बिल पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed