{"_id":"5c19247dbdec2256ba1d7998","slug":"governor-jammu-kashmir-took-security-review-meeting-in-pulwama-case-and-for-other-security-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: उत्तरी कमान पहुंचे राज्यपाल, पुलवामा की घटना और सुरक्षा से संबंधित कई मामलों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: उत्तरी कमान पहुंचे राज्यपाल, पुलवामा की घटना और सुरक्षा से संबंधित कई मामलों पर हुई चर्चा
Tue, 18 Dec 2018 10:16 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को उधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले आपरेशन में स्टैंड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) को प्रभावी ढंग से अपनाने पर जोर दिया गया है ताकि आम नागरिकों की मौत न हो और कम से कम नुकसान हो।
उधमपुर में राज्यपाल ने सेना, सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने राज्य पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया है और कहा कि जब बड़ी मुठभेड़ या इस तरह की कोई अन्य परिस्थिति पैदा हो तो यह ध्यान रखा जाए कि आग नागरिकों की जानमाल की क्षति न हो। प्रोटेक्टेड पर्सन की सुरक्षा, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी राज्यपाल ने जोर दिया गया।
हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के सफल होने पर सुरक्षा बलों की प्रशंसा भी की। बैठक में राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार, उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, जीओसी 15 कोर और 16 कोर, गृह सचिव आर के गोयल सहित बीएसएफ, सेना, सीआरपीएफ आदि सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।