{"_id":"5d284e278ebc3e6d216fd04d","slug":"governor-jammu-kashmir-satyapal-malik-says-hindu-muslim-community-make-amarnath-yatra-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बोले, अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम की मेहनत और लगन से होती है सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बोले, अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम की मेहनत और लगन से होती है सफल
Fri, 12 Jul 2019 02:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की अमरनाथ यात्रा की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अमरनाथ यात्रा सुरक्षा बल नहीं कराते है, बल्कि यहां के लोग जिनमें हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं उनकी मेहनत और लगन से यात्रा सफल होती है।
राज्यपाल ने बेस कैंप में यात्रियों के साथ-साथ वहां पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने कहा कि इस बार यात्रा कामयाब होगी और जो हज यात्रा पर गए हैं उन पर भी अल्लाह रहम करेगा। दोनों यात्रा काफी सफल होगी।
राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर की खूबसूरती ये है कि दो यात्रा एक साथ चल रही है। हर रोज हाजी भी निकल रहे हैं और भोल के भक्त भी दर्शन के लिए यहां आते हैं। यह सब अच्छे से चल रहा है। यहां के लोग भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अक्सर लोग अपना सामान रूट पर ही भेजते थे, लेकिन इस बार हमने निर्णय लिया कि लोग बेस कैंप के अंदर ही अपना सामान भेज देंगे और मैं यहां की जनता से रोज मिलता हूं। अभी तक यहां की जनता काफी खुश है। सुरक्षा बल काफी मेहनत कर रही है। सरकार एक एप्लीकेशन जल्द बना रही है जिससे सबको पता चलेगा कि उनकी फाइल्स कहां पर हैं।
राज्यपाल ने पहलगाम के बेस कैंप में जिला प्रशासन की बैठक भी ली, जिसमें जिला प्रशासन के अलावा पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए।