{"_id":"5911ffee4f1c1baa7c852566","slug":"government-will-not-negotiate-separatists","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कश्मीर पर भाजपा का रुख साफ, संविधान मामने वालों से ही होगी बातचीत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कश्मीर पर भाजपा का रुख साफ, संविधान मामने वालों से ही होगी बातचीत'
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Tue, 09 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सत शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कश्मीर मुद्दे पर हुर्रियत से बातचीत को नकारते हुए कहा कि उन सभी लोगों के साथ बातचीत होगी जो भारतीय संविधान को मानते हैं, भारत को अपना मानते हैं। और जो मानते हैं उनके साथ पहले से ही बातचीत जारी है। वे श्रीनगर में पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने पीडीपी के भाजपा पर मनमानी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। पार्टी के साथ साथ सरकार के सभी काम तेजी से चल रहे हैं। अभी केवल दो वर्ष हुए हैं, लोगों ने पूरे 6 साल के लिए चुना है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं।
उन्हें गठबंधन को सही से चलाने के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। एजेंडा ऑफ अलायंस को सही से चलाया जा रहा है। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि अमरनाथ यात्रियों को पूरा सुरक्षा दी जाएगी। राज्य और केंद्र सरकार सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू का दौरा किया। उनकी बातों और विचारों को पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए यह कन्वेंशन आयोजित किया गया है। इस दौरान पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी।
उनके सामने जो मुश्किलें आ रही हैं, उन पर गौर किया जाएगा ताकि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को पूरी तरह से मजबूत किया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य 2019 में होने वाले चुनावों से पूर्व पार्टी को मजबूत बनाना है।