फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GOVERNMENT TO DEVELOP AMENITIES IN GMC JAMMU

जीएमसी जम्मू में विकसित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, हेलीपैड निर्माण का भी प्रस्ताव

Sun, 27 Nov 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 27 Nov 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
GOVERNMENT TO DEVELOP AMENITIES IN GMC JAMMU
जम्मू स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज - फोटो : file photo

जीएमसी में मरीजों के बढ़ते लोड को देखते हुए अस्पताल की इमरजेंसी को विकसित करने पर काम किया जा रहा है। नई इमरजेंसी ब्लाक के अलावा चोपड़ा नर्सिंग होम और अन्य क्षेत्रों में नए इमरजेंसी ब्लाक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सीमांत इलाकों में पाक गोलाबारी, सड़क हादसों और अन्य घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों के लिए नए इमरजेंसी ब्लाक मील के पत्थर साबित होंगे। गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हेलीपेड बनाने की भी कवायद चल रही है।
विज्ञापन


जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. जाहिद गिलानी के अनुसार इमरजेंसी ब्लाक को विकसित करने पर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द डीपीआर सरकार को भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनाया जाएगा हेलीपैड

GOVERNMENT TO DEVELOP AMENITIES IN GMC JAMMU
हैलीपैड निर्माण का भी प्रस्ताव - फोटो : Demo Pic

नए प्रस्तावों में जीएमसी की नए इमरजेंसी ब्लाक के ग्राउंड लेबल पर केबिन क्षेत्र में साठ अतिरिक्त बेड स्थापित किए जाएंगे। इसमें दो स्लैब का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह चोपड़ा नर्सिंग होम में 150 बेड की क्षमता वाली इमरजेंसी ब्लाक का प्रस्ताव बनाया गया है। यह ब्लाक पुराने ब्लाक के साथ जुड़ा रहेगा।

पहले चरण में यहां दो दर्जन से अधिक बेड स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसी तरह अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पार्क स्थल पर भी इमरजेंसी ब्लाक के अलावा तीमारदारों के लिए वेटिंग हाल आदि का निर्माण किया जाना है। इन प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए हेलीपेड का निर्माण करवाना है।

इन प्रस्तावों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री भी हामी भर चुके हैं। यदि इन प्रोजेक्टों पर शीघ्र काम शुरू होता है तो मरीजों को चिकित्सा सुविधाओं में काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed