{"_id":"6272d9eb73b3a7637c5aaea6","slug":"government-should-give-compensation-before-land-acquisition-jammu-news-jmu259144538","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत हल्का त्रेवा स्थित बीएसएफ पोस्ट पर किसानों ने बैठक की। अध्यक्षता त्रैवा सरपंच बलवीर कौर ने की। बैठक में किसानों ने केंद्र सरकार की ओर से सीमा पर 135 फिट चौड़ी सड़क बनाने के लिए दिए गए निर्देश पर चर्चा की। सरपंच बलबीर कौर ने पोस्ट पर तैनात बीएसएफ अधिकारी से बात करते हुए बताया कि 35 फिट चौड़ी सड़क को बनाने के लिए किसानों की भूमि पर निशान देही करने का कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में सरकार किसानों की भूमि अधिग्रहण करने से पहले उन्हें उचित मुआवजा दे।
सरपंच ने आगे कहा कि 1995 से लेकर आज तक जो हमारी उपजाऊ भूमि ली गई हैं, उनका पैसा भी आज तक किसानों को नहीं मिला और अब फिर से सरकार किसानों की जमीन लेने की बात कह रही है। इससे तो सीमावर्ती किसान भूखे मर जाएंगे। कहा कि पहले पिछला पैसा किसानों को दिया जाए और जो अभी जमीन लेनी है उसका भी किसानों को पहले मुआवजा दिया जाए। ताकि किसानों को अपनी जिंदगी गुजर बसर करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। किसान पूरी तरह से अपनी जमीनों पर ही निर्भर हैं। सड़क निर्माण में बहुत से किसानों की पूरी जमीन चली जाएगी। इसलिए सरकार से किसान गुजारिश करते हैं कि कृपा हमारी भूमि अधिग्रहण करने से पहले पिछला पैसा व अभी का पैसा दिया जाए।