फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah said Govt should release all political prisoners including former MLA engineer Rashid

जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने कहा- पूर्व विधायक राशिद सहित सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करे सरकार

Fri, 17 Mar 2023 01:29 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 17 Mar 2023 01:29 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद सहित सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करे। पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) को हमेशा के लिए खत्म किया जाए।

विज्ञापन
Omar Abdullah said Govt should release all political prisoners including former MLA engineer Rashid
Omar Abdullah - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकार पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद सहित सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करे। पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) को हमेशा के लिए खत्म किया जाए। यह मांग पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के आरिगाम खान साहब इलाके में प्रेसवार्ता में उठाई है। साथ ही कहा कि सरकार सिर्फ लोगों को परेशान करना जानती है। जम्मू-कश्मीर को लोकतांत्रिक सरकार की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने में देरी का कारण जानने के लिए निर्वाचन आयोग से मिल रहा है। चुनाव आयोग से मिलने में कुछ भी गलत नहीं है। गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछली बार जम्मू-कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे और उसके बाद से कोई चुनी हुई सरकार नहीं है। उमर ने कहा कि सरकार से मिलने में कोई मज़ा नहीं है, क्योंकि यह उनकी बात नहीं सुनती है। हमने सरकार से मिलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


एप्टेक मामले में शासन देर आया, दुरुस्त आया

वहीं, एप्टेक जॉब रिक्रूटिंग एजेंसी पर विवाद के बाद जेकेएसएसबी द्वारा परीक्षाओं को स्थगित करने के बारे में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शासन देर आया और दुरुस्त आया। हालांकि, उन्होंने पूरी जांच की मांग की और कहा कि कुछ गड़बड़ है और लोग जानना चाहते हैं कि एक ब्लैक लिस्टेड एजेंसी को जम्मू-कश्मीर में ठेका क्यों मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed