फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government has not fixed the minimum support price of paddy

बासमती पर बाढ़ के बाद सरकार की मार

Sat, 25 Oct 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, आरएस पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू, आरएस पुरा Updated Sat, 25 Oct 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
government has not fixed the minimum support price of paddy

किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है, लेकिन अब तक बासमती धान का भाव तय नहीं किया गया है। इससे किसान असमंजस में हैं कि उन्हें उचित भाव मिल भी सकेगा या नहीं। पहले से ही धान को बड़े स्तर पर नुकसान हो चुका है। पिछले साल शुद्ध बासमती का भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल रहा था।

विज्ञापन


इससे किसानों को काफी लाभ हुआ था। बाद में भाव जरूर कम हो गया था, लेकिन अब भी बासमती चावल 130 रुपये किलो बिक रहा है। बासमती, शरबती बासमती, रतना सहित दूसरे चावलों के भाव अधिक हैं। इस समय व्यापारी शुद्ध बासमती तीन हजार, शरबती बासमती 1800 और रतना आदि का भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


किसान मदन लाल, बंसी लाल, रूपलाल, गुरचरण सिंह, अजीत सिंह का कहना है कि किसानों को इस बार धान की फसल तैयार करने में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धान की रोपाई के समय पाकिस्तानी गोलाबारी का सामना करना पड़ा जो अब तक जारी है। बाढ़ और मूसलाधार बारिश से भी फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने अब तक मुआवजा देकर राहत नहीं दी है। इसके बावजूद वर्तमान में बढि़या धान का तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। इसी प्रकार अन्य प्रजातियों के धान की भी कीमत मिल रही है।


इन किसानों का कहना है कि सरकार की लचर नीतियों के चलते व्यापारी वर्ग लाभ उठा रहा है। धान की पैदावार करने वाले किसानों को वाजिब कीमत नहीं मिल रही है।

किसानों ने मांग की है कि राज्य सरकार बासमती सहित धान की अन्य किस्मों के भाव तय किए जाएं। उनका कहना है कि अगर धान की कीमत सही नहीं मिली तो वह इसका घरों में भंडारण करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed