{"_id":"6ac3b4d6f4eec8bc0ce331c4541f5328","slug":"government-employe-caught-taking-bribe-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार खनेयार तथा श्रीनगर पुलिस ने मिलकर कर रिश्वत लेने वाले श्रीनगर नगर निगम के एक कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति द्वारा रिश्वत के तौर पर कर्मचारी को दिए गए पैसे को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार श्रीनगर उत्तरी श्रीनगर के पुलिस अधीक्षक तथा तहसीलदार खनेयार को श्रीनगर नगर निगम के एक कर्मचारी गुलाम रसूल डार द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इसी के आधार पर पुलिस ने तहसीलदार के साथ मिलकर उसको रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया था। प्रवक्ता ने बताया कि सारी तैयारी कर लेने के बाद शिकायतकर्ता को कर्मचारी द्वारा पैसे देने के लिए फोन आया।
विज्ञापन
वह रिश्वत के 32 हजार रुपये लेकर बताए हुए स्थान कर्णनगर पहुंच गया। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पहले से ही मौके की ताक में थे। कर्मचारी ने जैसे ही रिश्वत का पैसा हाथ में लिया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।