फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government documents in Hindi first time in Jammu Kashmir after abrogation of 370

हिंदी दिवस: जम्मू-कश्मीर में पहली बार सरकारी दस्तावेज हिंदी में, 370 हटने के बाद बदली हवा

Wed, 14 Sep 2022 10:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 10:13 AM IST
सार

हिंदी को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए अब भी सरकारी स्तर पर बहुत कुछ किया जाना शेष है। तमाम सरकारी आदेश जो अब तक केवल अंग्रेजी में निकल रहे हैं, उसे भी हिंदी में उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए

विज्ञापन
Government documents in Hindi first time in Jammu Kashmir after abrogation of 370
हिंदी दिवस 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में काफी अहम बदलाव हुए हैं। यह न केवल आतंकवाद व अलगाववाद पर अंकुश और विकास कार्यों के पंख लगने से जुड़ा है, बल्कि पहली बार सरकारी दस्तावेज हिंदी में उपलब्ध होने शुरू हो गए हैं। सरकार ने बड़ी पहल करते हुए लैंड पासबुक को हिंदी में उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। यह अंग्रेजी व उर्दू में भी होगा। 

विज्ञापन


पहली बार सरकार की ओर से मुफ्त में लैंड पासबुक दिया जाएगा। हालांकि, हिंदी को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए अब भी सरकारी स्तर पर बहुत कुछ किया जाना शेष है। तमाम सरकारी आदेश जो अब तक केवल अंग्रेजी में निकल रहे हैं, उसे भी हिंदी में उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। अब भी अदालती कामकाज में अंग्रेजी का बोलबाला है। एफआईआर उर्दू व अंग्रेजी में ही दर्ज हो रही है। इसके लिए शिकायतकर्ताओं को उर्दू के जानकारों का सहारा लेना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिले दो साल हो गए हैं, लेकिन सरकारी कार्यालयों में अभी भी हिंदी को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा। अभी भी कार्यालयों में हिंदी में कामकाज शुरू नहीं हो पाया है। ज्यादातर काम अंग्रेजी और उर्दू में हो रहा है। हिंदी को रोजगार की भाषा बनाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। अदालतों, पुलिस और राजस्व विभाग में काम के लिए जाने वाले लोगों को भाषा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed