फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government Dental Assistant running private clinic in Kathua suspended, was charging hefty fees from patients

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में निजी क्लीनिक चला रहा सरकारी डेंटल असिस्टेंट निलंबित, मरीजों से वसूल रहा था मोटी फीस  

Fri, 10 Dec 2021 12:22 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 12:22 AM IST
सार

जिला कठुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुडुफलाल में तैनात है आरोपी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अरुण शर्मा ने शिकायत के बाद करवाई थी जांच। 
 

विज्ञापन
Government Dental Assistant running private clinic in Kathua suspended, was charging hefty fees from patients
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अरुण शर्मा ने जिला कठुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुडुफलाल में तैनात डेंटल असिस्टेंट मुनीश कुमार को निजी क्लीनिक चलाने की लंबित जांच के आधार पर निलंबित कर दिया है। मुनीश कुमार के खिलाफ शिकायत थी कि वह बिलावर तहसील कार्यालय के सामने अवैध रूप से ड्यूटी के समय निजी डेंटल क्लीनिक चला रहा है और मरीजों से मोटी फीस वसूल रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के संज्ञान में आने पर उन्होंने नागरिक सचिवालय से पीएचसी गुडुफलाल बिलावर में टीम रवाना की और मुनीश को चिकित्सा केंद्र से गैर हाजिर और निजी डेंटल क्लीनिक में उपस्थित पाया।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य क्षेत्र में इस तरह के आचरण को बर्दाश्त करने लायक नहीं पाया और निजी क्लीनिक चलाने वाले सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल और पैरा मेडिकल कर्मचारियों को सेवा निष्ठा भाव से करने व मरीजो की देखभाल को उच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, गलत आचरण करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed