फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government bringing Dixon and Musharraf's formula back to Jammu said Ekjut Jammu organization

सरकार खेल रही खतरनाक खेल, डिक्सन-मुशर्रफ फॉर्मूले को ला रही वापस, ऐसा नहीं होने देंगे- इकजुट जम्मू

Thu, 05 Dec 2019 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 05 Dec 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Government bringing Dixon and Musharraf's formula back to Jammu said Ekjut Jammu organization
संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा - फोटो : facebook

इकजुट जम्मू संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासनिक पुनर्गठन करने में ग्रेटर बहुसंख्यक कश्मीर प्रमोट करती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। यदि ऐसा होता है तो यह जम्मू में युद्ध जैसे हालात होंगे। सरकार बहुसंख्यक समुदाय वाले जिलों को एक साथ कर रही है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकार वार्ता में संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा ने कहा कि जम्मू संभाग के साथ सरकार बहुत ही खतरनाक खेल खेल रही है। जम्मू के किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह, रामबन, रियासी, राजोरी, पुंछ की दो डिविजन बनाई जा रही हैं, जिसमें कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और कुछ अन्य जिलों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के बहुसंख्यक समुदाय वाले जिले कश्मीर के बहुसंख्यक समुदाय वालों के साथ इकट्ठे किए जा रहे हैं। जिससे जम्मू में डिक्सन फॉर्मूला पुनर्जीवित किया जा रहा है। यह एक तरह से मुशर्रफ फॉर्मूले है, जिसको हम वापस नहीं लाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिक्सन फॉर्मूले में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को अलग डिवीजन देने की बात थी। चिनाब नदी के किनारे इनको बसाने की योजना थी। मुशर्रफ फॉर्मूला भी ऐसा ही था। जम्मू कश्मीर को समुदाय के नाम पर बांटने की कोशिश हुई तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed