{"_id":"59a8513f4f1c1b07278b4a3f","slug":"goverment-construction-seven-news-roads-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में 131 करोड़ की लागत से होगा सात प्रमुख सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में 131 करोड़ की लागत से होगा सात प्रमुख सड़कों का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सात सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि केंद्रीय परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने 53 किलोमीटर लंबाई वाली सात सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जम्मू, कठुआ, बारामूला, रियासी और डोडा समेत पांच जिलों में नए मार्ग बनेंगे। इन परियोजनाओं के लिए 131.19 करोड़ की राशि भी मंजूर की गई है।
विज्ञापन
वीरवार को डॉ. सिंह ने बताया कि सात नई सड़क परियोजनाओं के तहत कठुआ जिले में 58 करोड़ की लागत से तीन सडकों का निर्माण होगा। इसके अलावा बनी से बिलाबर वाया दुग्गर पांच किलोमीटर लंबी सड़क को 20 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
छह किलोमीटर लंबी सुकराला सड़क के साथ चड़वाल से मागरुर वाया मौरी सात किलोमीटर मार्ग को तैयार करवाया जाएगा। इससे आसपास के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र ने प्रमुख शहरों को गांवों से जोड़ने के सतत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन