फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   goverment construction seven news roads in jammu and kashmir

रियासत में 131 करोड़ की लागत से होगा सात प्रमुख सड़कों का निर्माण

Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 31 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
goverment construction seven news roads in jammu and kashmir
सात सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी - फोटो : डेमो फोटो

उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि केंद्रीय परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय ने 53 किलोमीटर लंबाई वाली सात सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जम्मू, कठुआ, बारामूला, रियासी और डोडा समेत पांच जिलों में नए मार्ग बनेंगे। इन परियोजनाओं के लिए 131.19 करोड़ की राशि भी मंजूर की गई है। 

विज्ञापन


वीरवार को डॉ. सिंह ने बताया कि सात नई सड़क परियोजनाओं के तहत कठुआ जिले में 58 करोड़ की लागत से तीन सडकों का निर्माण होगा। इसके अलावा बनी से बिलाबर वाया दुग्गर पांच किलोमीटर लंबी सड़क को 20 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन


छह किलोमीटर लंबी सुकराला सड़क के साथ चड़वाल से मागरुर वाया मौरी सात किलोमीटर मार्ग को तैयार करवाया जाएगा। इससे आसपास के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।   उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र ने प्रमुख शहरों को गांवों से जोड़ने के सतत कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed