{"_id":"a0b2b82b685c0eea2617fad17fc410d0","slug":"goods-auctioned-from-j-k-police-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुख्यालय से नीलाम होगा लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुख्यालय से नीलाम होगा लाखों का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुख्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान नीलाम होगा। यह सामान पिछले कई सालों से बिना इस्तेमाल के पड़ा है। राज्य पुलिस ने इसकी नीलामी के लिए गृह विभाग से मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
गृह विभाग ने अब इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस सामान को बेच दिया जाएगा। इससे मिलने वाला पैसा सरकार के खजाने में जाएगा।
जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के पास 69 लाख रुपये का सामान पड़ा हुआ है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा। गृह विभाग के सचिव आरके गोयल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस के 200 से अधिक खटारा वाहनों की नीलामी की गई थी। पुलिस विभाग के पास रखे पुराने सामान को बेचकर नया खरीदने के लिए यह सब चल रहा है।
विज्ञापन