फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news related to flood in jammu kashmir

आप भी पढ़ें, श्रीनगर में बाढ़ से जुड़ी पहली अच्छी खबर

Fri, 03 Oct 2014 10:24 AM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
good news related to flood in jammu kashmir

पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के आयुक्त सचिव डा. पवन कोतवाल ने कहा है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के 90 फीसदी इलाकों को बाढ़ के पानी से मुक्त कर दिया गया है और अन्य क्षेत्रों में भी पंपों आदि के माध्यम से पानी को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


कोतवाल ने वीरवार को बाढ़ प्रभावित श्रीनगर शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर बाढ़ के पानी को बाहर निकालने की प्रक्रिया का जायजा लिया।

कोतवाल ने कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट करते हुए संबंधित इंजीनियरों को और तेजी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात को सामान्य बनाने के दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने इस कार्य में अतिरिक्त मशीनरी और मेन पावर लगाने को भी कहा।

विज्ञापन

भविष्य में बाढ़ से बचने के इंतजाम

good news related to flood in jammu kashmir

कोतवाल ने इंजीनियरों को बाढ़ के बाद की स्थिति पर पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी। कोतवाल ने राजबाग, कुरसू राजबाग, जवाहर नगर, पादशाही बाग, गोगजीबाग, सोनवार, इंदिरा नगर और शिवपोरा आदि इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर अपील की कि वह विभागीय अमले के साथ मिलकर काम करें ताकि हालात को जल्द सामान्य किया जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह निर्माण के दौरान म्यूनिस्पल नियमों का पूरी तरह से पालन करें ताकि इस तरह की स्थिति का फिर सामना न करना पड़े। कोतवाल ने कहा कि विभाग भविष्य में इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए लंबी अवधि की योजनाओं पर काम करेगा और नई तकनीकों का सहारा भी लिया जाएगा।

ज्यादा था पानी का स्तर और बहाव

good news related to flood in jammu kashmir

कोतवाल ने कहा कि विभाग ने समय पर बाढ़ को नियंत्रण करने के लिए कदम उठाये थे मगर बाढ़ के पानी का स्तर और बहाव इतना तीव्र था कि वह नियंत्रित नहीं किया सका। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के अधिकतर इलाकों में पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

कई इलाके अभी भी प्रभावित है और वहां पर पाइपों की मरम्मत कर आपूर्ति को बहाल किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के ढांचों को प्रांरभिक नुकसान के आकलन के अनुसार 2614 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed