फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news for jammu university sportsman

खिलाड़ियों के लिए आई अच्छी खबर

Sun, 15 Mar 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Mar 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
good news for jammu university sportsman

जम्मू विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ढांचे को मजबूत बनाने की कवायद की जा रही है। नये सेशन में खिलाड़ियों को अतिरिक्त खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए विवि में टेनिस कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, क्रिकेट स्टेडियम, जिम्नेजियम हाल को विकसित करने के साथ अन्य ढांचों पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार खेल ढांचे को अपग्रेड करके नये सेशन से खिलाड़ियों को बेहतर मौके दिए जाएंगे। शारीरिक शिक्षा विभाग अंतर कालेज स्तर पर 36 खेलों की मेजबानी कर रहा है, लेकिन इसके विपरीत विभाग के पास सिर्फ चार ही कोच उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य खेलों के लिए कोई स्थायी ढांचा भी नहीं था। इस कमी को पूरा करने के लिए कई नई खेलों को अपग्रेड किया गया है। इसमें लगभग सभी प्रोजेक्टों पर काम पूरा कर लिया गया है और बाकी बचे हुए निर्माण कार्यों को अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये सेशन में खिलाड़ियों को नई खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विवि के जिम्नेजियम हाल में विनायल फ्लोरिंग भी की गई है। इससे राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed