{"_id":"945be1ddc92d03b57227cf8e768edbc5","slug":"good-news-for-flood-affected-kashmiri-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी छात्रों की सीएस परीक्षा की फीस माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी छात्रों की सीएस परीक्षा की फीस माफ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Oct 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी छात्रों को सीएस की दिसंबर 2014 परीक्षा के लिए दाखिला फीस नहीं देनी पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के चलते कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने छात्रों की फीस माफ कर दी है। कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को यह फैसला लिया कि दिसंबर 2014 में आयोजित सीएस की परीक्षा में किसी भी वर्ग के छात्रों से दाखिला फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
संस्थान के अध्यक्ष आर श्रीधरन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के चलते लोगों का जीवन तहस-नहस हो गया है। ऐसे में घाटी के छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखने केलिए सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) दिसंबर 2014 परीक्षा में दाखिला फीस माफ कर दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया है कि कश्मीरी छात्रों को फीस माफी के अलावा पढ़ाई के लिए अलग से सुविधा दी जाए, क्योंकि बाढ़ के चलते उनके पास किताबें व अन्य साधन नहीं होंगे। प्रबंधन छात्रों को ईमेल के जरिए पाठ्यक्रम से जुड़ी हार्ड कॉपी भेजेगा। परीक्षा में जम्मू-कश्मीर से 50,000 से अधिक छात्र बैठेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बाढ़ के चलते श्रीनगर स्थित कंपनी सेक्रेटरी का रीजनल ऑफिस तबाह हो गया है। पानी में छात्रों के रिकॉर्ड भी खराब हो गए हैं।
-जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों का सब कुछ बर्बाद हो गया है। इसलिए छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए परीक्षा की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है।
आरती जे शैलेंद्र, डिप्टी डायरेक्टर, कारपोरेट कम्यूनिकेशन, कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया