{"_id":"574a766d4f1c1b440769234c","slug":"good-news-for-devotees-of-baba-barfani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 29 May 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी
- फोटो : Amar Ujala
दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई है। वर्ष 2014 से यात्री किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परिवहन आयुक्त जेएंडके श्रीनगर के अनुसार यात्रियों की सहूलियत के लिए पिछले साल की तरह ही उनसे किराया वसूला जाएगा। इसके साथ ही यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा निरंतर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें कर प्रबंधों को सुनिश्चित कराने का काम कर रहे हैं।
परिवहन विभाग की ओर से वर्ष 2014 में निर्धारित किए यात्री किराये में नुनवान से चंदनबाड़ी तक मिनी बसों में सफर करने के लिए प्रति यात्री 90 रुपये, नुनवान से चंदनबाड़ी और सोनमर्ग से बालटल (कश्मीर) रूट के लिए टैक्सी, मैक्सी कैब (पेट्रोल), वाहनों के लिए प्रति यात्री 195 रुपये, इन दोनों रूटों पर टैक्सी, मैक्सी कैब (डीजल), वाहनों में सफर करने के लिए प्रति यात्री से 100 रुपये किराया वसूला गया था।
हालांकि, इस अवधि में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन, सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) की ओर से भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाती रहीं हैं। यात्रियों के लिए हाई टेक, डीलक्स, एमसीवी, सेमी डीलक्स, आर्डिनेरी बसों की सेवाएं ली जाती रहीं हैं।