फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Golf competition in Srinagar at Royal Spring Golf Course

श्रीनगर में गोल्फ प्रतियोगिता: 18 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 40 लाख रुपये

Thu, 16 Sep 2021 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Sep 2021 12:10 PM IST
सार

प्रतियोगिता के शुभारंभ होने के बाद जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स के हरे भरे मैदान में गोल्फर गेम का लुत्फ लेते नजर आए।

विज्ञापन
Golf competition in Srinagar at Royal Spring Golf Course
ज्योति रंधावा, उदयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं युक्त रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में बुधवार को जेएंडके ओपन 21 गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता 18 सितंबर तक चलेगी। इसके विजेता को 40 लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे। कश्मीर के गोल्फ मैदानों में पीजीटीआई की वापसी सात वर्ष बाद हो रही है। यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया

विज्ञापन


प्रतियोगिता के शुभारंभ होने के बाद जबरवन पहाड़ियों के दामन में स्थित रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स के हरे भरे मैदान में गोल्फर गेम का लुत्फ लेते नजर आए। ओलिंपियन उदयन माने और एशियाई टूर के पूर्व विजेता ज्योति रंधावा समेत देश-विदेश के 125 नामी गोल्फ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता    
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति रंधावा ने बताया कि इससे अच्छा गोल्फ कोर्स दुनिया में कहीं नहीं है। कोरोना के बाद यह प्रतियोगिता शुरू हुई जो पर्यटन को बढ़ावा देगी। इससे लगता है कि कश्मीर सुरक्षित जगह है। यहां हालात ठीक हैं। गोल्फर बलविंदर सिंह संधू ने बताया कि जम्मू कश्मीर में गोल्फ के विकास की जबरदस्त गुंजाइश है। रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स के सचिव जावेद बक्शी ने बताया कि 125 गोल्फर आयोजन में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed