फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gol gujral, smart meter

Jammu News: गोल गुजराल में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम का विरोध

विज्ञापन
gol gujral, smart meter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गोल गुजराल में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हंगामा हो गया। एक तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी तो दूसरी तरफ बिजली कारपोरेशन की टीम के सदस्य खड़े रहे। जैसे ही कार्रवाई आरंभ हुई तो लोगों ने कहा कि पहले तार का जाल हटाओ, बाद में मीटर लगाओ। टीम का तर्क रहा कि सरकारी आदेश है, इसलिए मीटर लगा कर ही जाएंगे।

पहले बाजार में कार्रवाई आरंभ हुई तो दुकानदार सड़क पर आ गए। इसके बाद मोहल्लों से भी लोग विरोध के लिए पहुंचे। देर शाम चार बजे टीम ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी दोमाना सहित मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि मीटर लगाने टीम आई है मगर तार हटाने कोई नहीं आया। टीम ने मौके पर ही एक्सईएन जनक सिंह को सूचित किया। इसके बाद कार्रवाई रोकी गई। एक्सईएन जनक सिंह ने कहा कि लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed