फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GOC wishes Diwali to the people in Shopian market, distributed sweets

जम्मू-कश्मीर: 15वीं कोर के कमांडर पहुंचे शोपियां, लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी, बांटी मिठाइयां

Wed, 03 Nov 2021 07:53 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 07:53 PM IST
सार

15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने अन्य अधिकारियों के साथ शोपियां इलाके का किया दौरा।  उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कई चीजों के बारे में जानकारी भी ली। 
 

विज्ञापन
GOC wishes Diwali to the people in Shopian market, distributed sweets
शोपियां में लोगों से मिलते जीओसी डीपी पांडे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कश्मीर में सेना की कमान संभालने वाली 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने शोपियां के बाजार में घूमकर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जीओसी ने कई दुकानों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से विशेषकर युवाओं से बातचीत की। मिठाइयां भी बांटी। उनके साथ दक्षिण कश्मीर की कमान संभालने वाली सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल रशिम बाली और अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को अचानक से सेना की कुछ गाड़ियां जिले के बीचोंबीच स्थित बटपुरा बाजार में रुकीं। उसमें से जीओसी और अन्य सेना के अधिकारी नीचे उतरे और बाजार में टहलने लगे। सूत्रों ने बताया कि यह दौरा औचक था और कोई भी तैनाती या कुछ और व्यवस्था नहीं की गई थी। डीपी पांडे ने आवाम के साथ बातचीत की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


साथ ही शोपियां शहर की नब्ज टटोलने के लिए स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया। जीओसी ने 15 से अधिक दुकानों का दौरा किया, विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के साथ बातचीत की और उन्हें संतुष्ट पाया। बाजार में उन्हें घूमता देख स्थानीय लोगों ने जेओसी का स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी व तस्वीरें लीं। इस दौरान जेओसी ने दो छोटी बच्चियों को चॉकलेट दी और उन्हें अपनी गोद में उठाकर तस्वीर भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed