{"_id":"594417f34f1c1b4f568b462e","slug":"goc-reached-line-of-control-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच एलओसी पर पहुंचे जीओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच एलओसी पर पहुंचे जीओसी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ग्रेफ कर्मी के परिवार के साथ जीओसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन के बीच जीओसी 16 कार्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पहुंचे। जीओसी ने कृष्णा घाटी सेक्टर का दौरा कर जवानों का पाकिस्तान को सीजफायर उल्लंघन का कड़ा जवाब देने पर हौसला बढ़ाया। सैन्य प्रवक्ता ने जीओसी के दौरे की जानकारी दी।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार दौरे के दौरान जीओसी मोहम्मद परवेज के घर भी गए। मनकोट सेक्टर में दो जून को पाक गोलाबारी के दौरान ग्रेफ कर्मचारी मोहम्मद परवेज की मौत हो गई थी। जीओसी ने पीड़ित परिवार का हौसला बढ़ाया और मोहम्मद परवेज की पत्नी को एक लाख रुपये का चेक भी दिया।
विज्ञापन
नार्दर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू की ओर से मृतक की पत्नी को एक लाख का चेक देते समय उन्होंने परिवार को हर मदद देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन