फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GOC Lt Gen Manjinder said: Change of power is internal matter of Pakistan

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर बोले: सत्ता परिवर्तन पाकिस्तानी का आंतरिक मामला, हमारी नजर घुसपैठियों पर

Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
सार

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल कहा कि पाकिस्तान घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। बर्फ पिघलने से इस तरह की कोशिशें तेज होती हैं, लेकिन वर्तमान में आतंकी घुसपैठ से बड़ी चुनौती ड्रोन से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी है।

विज्ञापन
GOC Lt Gen Manjinder said: Change of power is internal matter of Pakistan
GOC Lt Gen Manjinder Singh - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना की व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन उनका आंतरिक मामला है। हम पाकिस्तान की ओर से होने वाली घुसपैठ पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी सूरत में आतंकियों को इस बार दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।  

विज्ञापन


राजोरी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि यहां अमन बहाली हो रही है। तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन दुश्मन को यह सब अखरता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है।
विज्ञापन


बर्फ पिघलने से इस तरह की कोशिशें तेज होती हैं, लेकिन वर्तमान में आतंकी घुसपैठ से बड़ी चुनौती ड्रोन से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी है। इसका अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ज्यादा खतरा है, जिसे नाकाम करने में बीएसएफ पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पार आतंकियों की संख्या पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सटीक आंकड़ा नहीं होता। आतंकियों की संख्या बदलती रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed