{"_id":"5d6566cc8ebc3e93d0283218","slug":"goc-in-chief-northern-command-interacts-with-awam-of-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः कुपवाड़ा-बारामुला पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, लोगों से कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः कुपवाड़ा-बारामुला पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, लोगों से कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
Wed, 28 Aug 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह मंगलवार को कुपवाड़ा और बारामुला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही उन्हें वर्तमान हालात के बारे में जानकारी दी। बताया कि लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सरकार और सेना द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सेना के कमांडर ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी। कहा कि देश के दुश्मनों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आवाम के साथ इस तरह की बातचीत को जारी रखने की जरूरत है, खासकर युवाओं को विभिन्न स्तरों पर उनकी समस्याओं को हल करने के साथ-साथ नापाक मंसूबों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
कहा कि घाटी की शांति के लिए यह अतिआवश्यक है। दूर-दूर गांवों से सभी लोगों ने उनके इस प्रयास सराहा। सेना के कमांडर ने एक बार फिर लोगों से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन