{"_id":"5bdf9340bdec2269945ca551","slug":"go-air-arrived-jammu-without-carry-passengers-luggage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो एयर का विमान यात्रियों का सामान लिए बगैर पहुंचा जम्मू, अब करेगी होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो एयर का विमान यात्रियों का सामान लिए बगैर पहुंचा जम्मू, अब करेगी होम डिलीवरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
go air
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो एयर का एक विमान रविवार को श्रीनगर से यात्रियों का सामान लिए बगैर जम्मू आ गया। घंटे भर इंतजार के बाद भी यात्रियों को सामान नहीं मिला। बताते हैं कि विमान के जम्मू पहुंचने पर कई यात्रियों को सामान नहीं मिल पाया। इस पर दर्जनभर से अधिक यात्रियों को सामान के लिए रुकने को कहा गया। गो एयर के अधिकारी ने यात्रियों से कहा कि उनका सामान दोपहर बाद दूसरे विमान से आएगा। एक घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार करने के बाद उन्हें बताया गया कि सामान सोमवार को ले जाएं।
विज्ञापन
गो एयर के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में लोड अधिक होने के कारण कुछ यात्रियों के सामान लोड नहीं हो पाए। खराब मौसम के कारण फंसे अधिकाधिक यात्रियों को निकालने की कोशिश की गई। बताया कि आधे यात्रियों का सामान दूसरे विमान से पहुंचा दिया गया है। शेष यात्रियों को सामान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने खेद जताया।
विज्ञापन