जीएमसी के प्रो. ने एचआईएमएस में दिखाई प्रतिभा
इसमें यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जेएंडके से 28 फैकल्टी सदस्यों ने शिरकत कर प्रभावशाली विचार रखे। कार्यक्रम में संबंधित विषयों पर अनुभवों और सुझावों का आदान-प्रदान किया गया।
एचआईएमएस में मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) का रीजनल सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर के अंतर्गत उत्तर भारत के 16 मेडिकल कालेज आएंगे।