फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc Jammu Clash paramedical staff start protest after clash with doctors

GMC Jammu: जीएमसी जम्मू में डाॅक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों में झड़प, एक घंटा इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

Wed, 29 May 2024 12:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 May 2024 12:00 PM IST
सार

जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के बीच झड़प हो गई। इससे पैरामेडिकल स्टाफ ने हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
gmc Jammu Clash paramedical staff start protest after clash with doctors
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएमसी की इमरजेंसी में डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों में झड़प के बाद उचित कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार की दोपहर को पैरा मेडिकल स्टाफ ने एक घंटा हड़ताल की। इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन करते हुए पैरा मेडिकल कर्मियों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। पैरा मेडिकल स्टाफ के हड़ताल पर रहने से इमरजेंसी में लगभग एक घंटे तक चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहीं। जीएमसी प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे।

विज्ञापन


मामले के अनुसार विगत शनिवार की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच जीएमसी की इमरजेंसी के रूम 4 (आईसीयू) में एक तीमारदार अपने मरीज को लेकर काफी परेशान था। वह बार-बार चिकित्सा स्टाफ से उसके इलाज के लिए जोर दे रहा था। जब स्टाफ ने उसकी फाइल देखी तो उस पर डॉक्टर द्वारा कोई नोट नहीं लिखा गया था, जिस पर स्टाफ ने उसे कोई दवा देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि जब स्टाफ नर्स मधु और चिकित्सा कर्मी आरिफ मरीज की फाइल लेकर डॉक्टर रूम में गए और सारी बात बताई तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों चिकित्सा कर्मी वापस आ गए। आरोप है कि आर्थो विभाग के तृतीय वर्ष के एक पीजी डॉक्टर ने स्टाफ नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिस पर आरिफ ने आपत्ति जताई। आरोप है कि थोड़ी देर बाद रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के प्रधान कुछ डाक्टरों के साथ आए और आरिफ को प्लास्टर रूम में ले गए। यहां उससे मारपीट की गई और धमकाया गया। घटना का पता चलने पर प्लास्टर रूम के बाहर चिकित्सा कर्मी पहुंच गए और आरिफ को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों का आरोप है कि अनुशासन समिति की रिपोर्ट में डॉक्टर ने मधु से माफी मांगी है, लेकिन अब पीड़ित आरिफ को डॉक्टर से माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है, यह कहां का इंसाफ है। उनका आरोप है कि समिति ने घटना की कोई सीसीटीवी फुटेज, सबूत नहीं देखे। हड़ताल में शामिल स्टाफ नर्स मधु ने भी आपबीती सुनाई। इसके बाद पैरा मेडिकल कर्मियों को प्रिंसिपल कार्यालय में बुलाया गया, यहां उचित कार्रवाई के आश्वासन पर स्टाफ काम पर लौट आया।

रिपोर्ट पर असंतोष जताते हैं तो दूसरी समिति बनाएंगे : प्रिंसिपल

जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि गत शनिवार ही उन्हें इमरजेंसी में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मियों की झड़प के बारे में जानकारी दी गई थी। इस मामले को अनुशासन समिति के पास भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट 1-2 दिन में मिल जाएगी। उन्होंने रिपोर्ट मिलने की बात को खारिज करते हुए कहा कि अभी मुझे रिपोर्ट नहीं मिली है और पैरा मेडिकल स्टाफ ने हड़ताल कर दी थी। 

हालांकि उन्हें समझाया गया है और आश्वासन दिया है कि अगर वे अनुशासनिक समिति की रिपोर्ट पर असंतोष जताते हैं तो अलग से एक स्वतंत्र समिति बनाई जाएगी, जिसमें पैरा मेडिकल और डाॅक्टर दोनों पक्षों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनका दावा है कि हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहीं।

आरडीए ने चिकित्सा कर्मी से मारपीट को नकारा

आरडीए के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने पर बताया कि गत शनिवार को इमरजेंसी में किसी भी डॉक्टर द्वारा चिकित्सा कर्मी आरिफ से मारपीट नहीं की गई, बल्कि उसे समझाया गया था। मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण कई बार मरीज की फाइल पर कुछ छोटी चीजें रह जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed