{"_id":"de6ceb21706a7cff50ee9eae27eb2c56","slug":"give-two-hours-daily-for-chemistry-revision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट्री के रिवीजन के लिए दो घंटे रोज दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट्री के रिवीजन के लिए दो घंटे रोज दें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में वैसे तो सभी विषय अहम हैं, लेकिन केमिस्ट्री अपनी अलग पहचान है। न्यूमेरिकल के जालों में फंसे प्रश्नों के उत्तर देने में विद्यार्थी हमेशा परेशान रहते हैं। केमिस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि केमिस्ट्री के रिवीजन में परीक्षार्थी दिन में कम से कम दो घंटे दें।
विज्ञापन
अंकों को बढ़ावा देने के लिए शार्ट प्रश्नों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। गवर्नमेंट जीएचएसएस आर-नगरोटा में कार्यरत केमिस्ट्री के लेक्चरर अजय सहगल का कहना है कि केमिस्ट्री परीक्षा में विद्यार्थी लांग प्रश्नों का हल अक्सर आसानी से कर लेते हैं, लेकिन वे आखिर में शार्ट प्रश्नों में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
जबकि इन्हीं तीन और दो मार्क्स के प्रश्नों से उनके अंकों का विस्तार होता है। इसके अलावा एक नंबर के वैकल्पिक प्रश्नों को भी गंभीरता से लें। केमिकल, सोल्यूशन और इलेक्ट्रो केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल को तैयार करें।
विज्ञापन
परीक्षा में शार्ट प्रश्न ही उन्हें आगे ले जाने में मदद देंगे। इन प्रश्नों को यूनिट वाइस तैयार करें। परीक्षाओं के दौरान तनाव से बचने के सभी उपाय अपनाएं। फ्रैश दिमाग से ही रिवीजन पर ध्यान केंद्रित करें।