{"_id":"5804d2b34f1c1b562c702b58","slug":"girls-strangles-her-sister-to-death-in-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 14 साल की लड़की ने छोटी बहन को गला दबाकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में 14 साल की लड़की ने छोटी बहन को गला दबाकर मारा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया । यहां एक 14 साल की लड़की ने अपनी छोटी बहन को गला दबाकर मार डाला । जिस बच्ची की हत्या हुई उसकी उम्र महज 9 साल थी । जिस समय ये घटना हुई उस समय दोनों ही घर में अकेले थे ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुआ है । बारामुला स्थित सोपोर के आरामपोरा इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय महक अपनी 9 साल की बहन मुस्कान के साथ घर में अकेली थी । इसी दौरान खेलते खेलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद महक ने मुस्कान का गला दबा दिया ।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंचे लोग मुस्कान को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त दोनों बहनों के बीच झगड़ा हुआ उस वक्त घर में इन दोनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था ।
विज्ञापन