{"_id":"f5e70d369845eff14cbc154185eeaa23","slug":"girls-attempted-suicied-after-poor-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में फेल करने पर छात्राओं ने नस काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं में फेल करने पर छात्राओं ने नस काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 15 May 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारक मंडी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने वीरवार को स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल स्टाफ और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्यारहवीं कक्षा का परिणाम सही नहीं निकाले जाने के विरोध में छात्राओं सहित अभिभावकों ने स्कूल परिसर में नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। इस दौरान परिणाम अनुकूल नहीं आने पर ग्यारहवीं कक्षा की दो छात्राओं ने अपनी हाथों की नसें काट लीं।
विज्ञापन
हालांकि अन्य छात्राओं ने मौके पर दोनों छात्राओं को फर्स्ट एड देकर स्थिति को संभाल लिया। छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटियों ने परीक्षाएं अच्छे से दी हैं, लेकिन उन्हें फेल कर उनका एक साल बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रिंसिपल से बात कर पेपर की पुन: जांच और दिखाने की बात कही तो उन्होंने कोई भी स्पष्ट रूप से कहने के बजाय शिक्षकों से बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन
अभिभावकों ने कहा कि जब शिक्षकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रिंसिपल ही कुछ कर सकते हैं। ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने कहा कि वह पूरे साल कक्षा में आते रहे हैं, साथ ही उनकी परीक्षाएं भी अच्छी हुईं थीं। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि करीब पचास छात्राएं ही फेल हुईं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल का परिणाम 92 प्रतिशत आया है।
विज्ञापन
असफल हुई छात्राओं ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, तभी उन्हें फेल किया गया है। उन्होंने कहा कि वह बोर्ड से अनुमति लेकर छात्राओं की दोबारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवा देंगे। साथ ही अगर रिवैल्यूएशन भरना होगा तो उसके लिए भी प्रावधान बना दिया जाएगा।