फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Girl dies on bangal ceremony day, two days before marriage

Jammu News: शादी से दो दिन पहले बैंगल सेरेमनी के दिन युवती की मौत

विज्ञापन
Girl dies on bangal ceremony day, two days before marriage
मृतक रोमिका वर्मा की फाइल फोटो: स्रोत सोशल मीडिया
भाई के साथ स्कूटी से ब्यूटी पार्लर से लौट रही थी, रास्ते में एक वाहन के विंडो खोलने से सड़क पर गिरी, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में अस्थायी कर्मी थीं रोमिका वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। दो दिन के बाद युवती की शादी होनी थी। मंगलवार को युवती की बैंगल सेरेमनी थी। मृतका जुल्लाका मोहल्ला की रहने वाली थी। इस हादसे में युवती के साथ उसका भाई भी था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवती छन्नी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। रोमिका वर्मा जम्मू विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी में अस्थायी कर्मी थी।
जानकारी के अनुसार रोमिका वर्मा मंगलवार अपने भाई के साथ स्कूटी पर थी। ब्यूटी पार्लर से होकर जब यह लोग वापस आने लगे तो सामने खड़े एक वाहन सवार ने अचानक से विंडो खोल दी। विंडो खुलते ही स्कूटी इससे टकराई और युवती बीच सड़क पर गिर गई। इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और युवती को कुचलती हुई निकल गई। युवती के भाई को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को पास एक एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच में युवती को मृत घोषित कर दिया गया। उसका भाई उपचाराधीन है।
विज्ञापन

दो भाइयों की इकलौती बहन थी
रोमिका अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी। दो दिन के बाद उसकी बारात आनी थी। शहर के रघुनाथ बाजार में उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। पिछले कई दिनों से घर में डीजे की थाप पर सब थिरक रहे थे। लेकिन अब हर तरफ मातम है। हादसे से रोमिका के मोहल्ले में हर कोई स्तब्ध है। हर किसी की आंख नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस केस नहीं बना, पोस्टमार्टम भी नहीं
छन्नी पुलिस थाने के एसएचओ मोहम्मद सादिक का कहना है कि पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की है। लेकिन परिवार की तरफ से किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया गया है। परिवार ने युवती का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। एसएचओ का कहना है कि हकीकत में हादसा हुआ कैसे है, इसकी भी पूरी तरह से जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed