{"_id":"288b77a2f5e9b9b8c939a5bd385bcb7c","slug":"girgit-play-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गिरगिट’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गिरगिट’ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Sep 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटोन चेखव की प्रसिद्ध रूसी लघु कहानी पर आधारित नाटक गिरगिट का नटरंग के संडे थियेटर में मंचन किया गया। इसका निर्देशन नीरज कांत ने किया। नाटक सामाजिक-राजनीतिक प्रणाली पर कड़ा व्यंग्य था, जिसने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
गिरगिट की कहानी एक कुत्ते और पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका हर स्थिति में रंग बदलता रहता है। कहानी चोर को कुत्ता काटने से शुरू होती है। चोर पुलिस अधिकारी के पास मदद के लिए पहुंचता है और कुत्ते के मालिक से मुआवजा दिलाने की बात करता है।
विज्ञापन
इस पर एक राहगीर कहता है कि कुत्ता मंत्री जी का है। इस बात पर अधिकारी चोर की पिटाई शुरू कर देता है कि उसने इज्जतदार कुत्ते को काटने के लिए उकसाया होगा, क्योंकि मंत्री जी का कुत्ता तब तक किसी को नहीं काटेगा, जब तक कि उसे उकसाया न जाए।
विज्ञापन
इसी दौरान कोई कहता है कि यह मंत्री का कुत्ता नहीं हो सकता, क्योंकि वह प्वाइंटर नस्ल के शिकारी कुत्ते रखने के शौकीन हैं। इस पर अधिकारी कुत्ते की पिटाई करता है। फिर कुत्ते के मालिक की तलाश शुरू हो जाती है, ताकि चोर को मुआवजा दिलाया जा सके। कुत्ते की पिटाई जारी रहती है।
इसी दौरान मंत्री का एक नौकर आता है और कहता है कि कुत्ता मंत्री के भाई का है, जो दिल्ली से आए हैं। इस पर अधिकारी फिर से रंग बदलता है और कुत्ते को इज्जत के साथ उनके घर छोड़ता है।