फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad to Hold First Rally in Jammu Today Likely to Announce New Party News in Hindi

Azad in Jammu: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जम्मू में आजाद का शक्ति प्रदर्शन आज, नई पार्टी की घोषणा संभव

Sun, 04 Sep 2022 08:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 08:46 AM IST
सार

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह स्थल जम्मू में आजाद पहली बार किसी जनसभा में पहुंच रहे हैं। जनसभा का सुबह 11 बजे शुरू होना प्रस्तावित है। इसी जगह पर पिछले साल कांग्रेस के जी-23 समूह की जनसभा हुई थी

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad to Hold First Rally in Jammu Today Likely to Announce New Party News in Hindi
जम्मू में गुलाम नबी आजाद की जनसभा की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आल इंडिया कांग्रेस समिति में पचास वर्ष सेवाएं देने के बाद रविवार को जम्मू से पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। यहां सैनिक फार्म, सैनिक कालोनी में एक जनसभा में आजाद का शक्ति प्रदर्शन अग्निपरीक्षा की तरह होगा। वहीं, गुलाम नबी आजाद दिल्ली में अपने आवास से जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


इसमें लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान आजाद द्वारा नई राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की घोषणा करना संभव है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने गृह स्थल जम्मू में आजाद पहली बार किसी जनसभा में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जनसभा का सुबह 11 बजे शुरू होना प्रस्तावित है। इसी जगह पर पिछले साल कांग्रेस के जी-23 समूह की जनसभा हुई थी। सैनिक फार्म में जनसभा के लिए विशाल पंडाल स्थापित किया गया है। इसमें स्टेज पर 50 से 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पंडाल के नीचे पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जिसमें फार्म के भीतर और बाहर एक समय पर 15 से 20 हजार लोग आ सकते हैं। बारिश की सूरत में फार्म के भीतर इंडोर में कार्यक्रम किया जाएगा। जनसभा में आजाद को सुनने के लिए सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

भारी भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व मंत्री, विधायक, एमएलसी, डीडीसी, बीडीसी सदस्यों सहित हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आजाद समर्थक पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि आजाद के जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

जिसके बाद वह सैनिक फार्म में आएंगे। यहां वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस बीच शनिवार को सैनिक फार्म में दिनभर पूर्व मंत्री, विधायक, एमएलसी सहित अन्य नेता जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे। इस जनसभा पर अन्य राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं।
 
पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि आजाद के समर्थन में पूर्व उपमुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, नौ पूर्व विधायक के अलावा बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्था के सदस्य नगर निगम पार्षद और अन्य हजारों कार्यकर्ता आए हैं। सतवारी में आजाद के स्वागत के लिए कई विशाल होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं।

आजाद के तीन हजार से अधिक समर्थक विभिन्न वर्गो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी हमारे संपर्क में हैं। जिससे आगामी दिनों में अन्य दलों से इस्तीफे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed