{"_id":"5d8a14608ebc3e01767f4fd5","slug":"ghulam-nabi-azad-reached-jammu-returning-from-kashmir-visit-after-supreme-court-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हालात बद से बदतर, प्रशासन ने मुझे 10 फीसदी क्षेत्रों में जाने की दी इजाजत: गुलाम नबी आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हालात बद से बदतर, प्रशासन ने मुझे 10 फीसदी क्षेत्रों में जाने की दी इजाजत: गुलाम नबी आजाद
Tue, 24 Sep 2019 06:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 24 Sep 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद पहुंचे जम्मू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में हालात बद से बदतर हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात पर सर्वोच्च न्यायालय में कोई रिपोर्ट देने पर दिल्ली जाकर फैसला लिया जाएगा। कश्मीर के दौरे के दौरान मुझे स्थानीय प्रशासन ने दस फीसदी स्थानों पर ही जाने की अनुमति दी। आजाद घाटी के चार दिन के दौरे के बाद मंगलवार को जम्मू पहुंचे थे।
अनुच्छेद 370 के हटने के करीब पौने दो माह बाद आजाद को सर्वोच्च न्यायालय से छह दिन के दौरे की अनुमति मिली है। इससे पहले उन्होंने तीन बार जम्मू-कश्मीर में आने की कोशिश की, लेकिन एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली लौटा दिया गया।
विपक्षी नेताओं पर पाबंदियों पर आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं है। आजाद ने शाम को पार्टी कैडर के अलावा अन्य लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
इसमें जम्मू-कश्मीर के हालात के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। आजाद अपने छह दिन के दौरे में घाटी में श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग के बाद जम्मू में दो दिन रहेंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अधिकतर शीर्ष नेताओं पर पाबंदियां जारी हैं।