{"_id":"63dc10750e68c91478525674","slug":"ghulam-nabi-azad-meets-amit-shah-appeals-to-give-concession-to-poor-families-in-anti-encroachment-campaign-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मिले आजाद: अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब परिवारों को रियायत देने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह से मिले आजाद: अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब परिवारों को रियायत देने की अपील की
Fri, 03 Feb 2023 01:05 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 01:05 AM IST
सार
गुलाम नबी आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब परिवारों को रियायत देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
अमित शाह और गुलाम नबी आजाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब परिवारों को रियायत देने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में गृह मंत्री शाह से मिले आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से सभी तरह का अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी करने के बाद लोगों में अस्थिरता जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आतंकवाद से पीड़ित विस्थापित लोगों और सीमांत प्रदेश जम्मू कश्मीर में आतंकवाद व अन्य कारणों से बन रही अस्थिरता की वजह से लोगों ने काहचराई भूमि और रोशनी एक्ट के तहत भूमि पर आवास बनाए हैं। लोगों के पास ज्यादा जमीन नहीं है। सरकार ने सड़क संपर्क के अलावा पेयजल और बिजली की व्यवस्था की हुई है। आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी ऐसे क्षेत्रों में चल रही हैं। आजाद ने गृहमंत्री से आग्रह किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में भूमि के छोटे से टुकड़े पर आवास बनाकर रहने वाले गरीब लोगों को बेघर नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन