{"_id":"68c088ba33b6c6976b0c053e","slug":"ghulam-mohammad-became-the-convenor-of-the-trade-union-cell-of-jknc-kashmir-province-srinagar-news-c-10-jam1003-709389-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुलाम मोहम्मद बने जेकेएनसी कश्मीर प्रांत के ट्रेड यूनियन सेल के संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुलाम मोहम्मद बने जेकेएनसी कश्मीर प्रांत के ट्रेड यूनियन सेल के संयोजक
Wed, 10 Sep 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को पार्टी में कई नियुक्तियों को मंजूरी दी। पार्टी ने गुलाम मोहम्मद हमदर्द को जेकेएनसी कश्मीर प्रांत के ट्रेड यूनियन सेल का संयोजक नियुक्त किया है। ट्रेड यूनियन सेल के 35 कार्यकारी सदस्यों की सूची अलग से घोषित की जाएगी। नजीर अहमद खान (गुरेज़ी) जेकेएनसी कश्मीर प्रांत के उपाध्यक्ष के अलावा बांदीपोरा के प्रभारी जिलाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। शेख गयास उ दीन को गांदरबल का प्रभारी जिलाध्यक्ष और गुलाम नबी राठेर को जेकेएनसी मध्य क्षेत्र का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दक्षिण क्षेत्र के अध्यक्ष ने जेकेएनसी के अध्यक्ष की मंजूरी से एडवोकेट रियाज अहमद खान, शेख मोहम्मद रफी, मास्टर शमस उद दीन, रफीक अहमद पंडित को दक्षिण क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एडवोकेट हाशिम हुसैन को सचिव और असद उल्लाह अलै को संयुक्त सचिव बनाया गया है। महासचिव अली मुहम्मद सागर, अतिरिक्त महासचिव डॉ. शेख मुस्तफा कमाल, कोषाध्यक्ष शमी ओबेरॉय, एचसीएम के सलाहकार नासिर असलम वानी और मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई ज़िम्मेदारी के लिए बधाई दी है।