फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Ali Khatana: Rajya Sabha MP from Jammu and Kashmir, showers funds on UP

गुलाम अली खटाना: राज्यसभा सांसद जम्मू-कश्मीर के, निधि यूपी पर बरसाई; विकास कार्यों का पोर्टल पर उल्लेख कम

Sun, 15 Feb 2026 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा गौरव रावत, अमर उजाला, दिल्ली
गौरव रावत, अमर उजाला, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 07:15 AM IST
सार

खटाना ने वर्ष 2022 में राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद अब तक सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत 176 विकास कार्यों की सिफारिश की है। इनमें से 144 कार्य उत्तर प्रदेश के लिए हैं, जबकि शेष 32 कार्य जम्मू-कश्मीर के लिए हैं।

विज्ञापन
Ghulam Ali Khatana: Rajya Sabha MP from Jammu and Kashmir, showers funds on UP
गुलाम अली खटाना - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता गुलाम अली खटाना रहने वाले तो जम्मू-कश्मीर के हैं, लेकिन विकास कार्य कराने के मामले में उन्होंने ज्यादा मेहरबानी उत्तर प्रदेश पर दिखाई है। खटाना ने वर्ष 2022 में राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद अब तक सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत 176 विकास कार्यों की सिफारिश की है। इनमें से 144 कार्य उत्तर प्रदेश के लिए हैं, जबकि शेष 32 कार्य जम्मू-कश्मीर के लिए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भी अकेले शाहजहांपुर जिले के लिए 139 विकास कार्यों की सिफारिश की है। खटाना जम्मू के बठिंडी इलाके के रहने वाले हैं। एमपीलैड के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्यसभा सांसद देश के किसी भी राज्य और जिले में सांसद निधि से कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके तहत सांसद को हर वर्ष पांच करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई जाती है। शाहजहांपुर के 139 कार्यों के साथ खटाना ने पीलीभीत में तीन, चंदौली में एक और बदायूं में एक विकास कार्य की सिफारिश की है। वहीं जम्मू जिले को 17, सांबा को छह और कठुआ को एक, पुंछ को छह और राजोरी को दो विकास कार्य दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने राष्ट्रीय मुस्लिम मंच और भाजपा में रहते हुए देशभर का दौरा किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग विकास कार्यों की मांग लेकर आते हैं। जहां जरूरत महसूस होती है वहां सांसद निधि से कामों की सिफारिश की जाती है। इसके अलावा पार्टी संगठन की ओर से जहां कार्यों की सिफारिश की जाती है, वहां भी काम दिए जाते हैं। आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में भी कई विकास कार्यों की सिफारिश की जाएगी। 
-गुलाम अली खटाना सांसद, राज्यसभा

150 काम पूरे, पोर्टल पर फोटो सिर्फ 12 का
खटाना की सांसद निधि से 150 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। इनमें से केवल 12 कार्यों के फोटो ही एमपीलैड पोर्टल पर हैं। शेष कार्यों के पूर्ण होने का कोई प्रमाण पोर्टल पर नहीं है। दिशा-निर्देशों के अनुसार काम पूरा होने पर तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। पोर्टल अपडेशन और फोटो अपलोड करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।

छह फीसदी फंड जम्मू-कश्मीर में, 94 फीसदी यूपी में खर्च
कुल खर्च राशि में से करीब 77 लाख रुपये यानी छह फीसदी फंड ही जम्मू-कश्मीर में खर्च हुआ है जबकि करीब 11.82 करोड़ रुपये यानी 94 फीसदी राशि उत्तर प्रदेश में खर्च की गई है। 

शाहजहांपुर में 139 काम,  एक फर्म पर मेहरबानी, महज चार फर्मों को 84% काम
सांसद खटाना की सांसद निधि से उत्तर प्रदेश में कराए विकास कार्यों का 42 फीसदी हिस्सा सिर्फ एक फर्म को मिला है। कुल कार्यों में से करीब 84 फीसदी राशि (लगभग 10.58 करोड़ रुपये) चार फर्मों को मिली है। इनमें अकेले आरएमके इंटरप्राइजेज को ही 5.29 करोड़ रुपये के कार्य मिले हैं। यह कुल खर्च का लगभग 42 फीसदी है।

खटाना 2022 से अब तक सांसद निधि के तहत  12.59 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। कुल 153 विकास कार्यों के लिए फंड जारी किया है। इनमें से 150 विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि तीन अभी प्रगति पर हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शाहजहांपुर जिले में 139 विकास कार्य पूरे हुए हैं। इनमें से 137 का अकेले आरएमके इंटरप्राइजेज ने किए।


शेष दो कार्य अन्य एजेंसियों को दिए गए। अन्य प्रमुख फर्मों में कम्प्यूटर सॉल्यूशंस को शाहजहांपुर में 2.18 करोड़ रुपये, रामजी कंस्ट्रक्शन को चंदौली जिले में 1.85 करोड़ रुपये और हिदाया किरात इंटरप्राइजेज को बदायूं जिले में 1.25 करोड़ रुपये के विकास कार्य मिले हैं। बदायूं जिले में 41 एलईडी सेमी मास्ट लाइट लगाने का कार्य एक ही फर्म को एक साथ सौंपा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed