{"_id":"6889265c655b73cf5f03f555","slug":"general-officer-commanding-in-chief-of-northern-command-briefed-lg-about-operation-mahadev-srinagar-news-c-264-1-sr11002-104713-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने एलजी को ऑपरेशन महादेव के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने एलजी को ऑपरेशन महादेव के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
उपराज्यपाल के साथ सेना के अधिकारी। स्रोत राजभवन
- फोटो : संगठन
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना की कमांड संभालने वाली उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन महादेव के बारे में जानकारी दी। उनके साथ घाटी में सेना की 15वीं कोर (चिनार कोर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
उपराज्यपाल ने ऑपरेशन महादेव की सफलता के लिए सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बधाई दी। चुनौतीपूर्ण दाछीगाम के जंगल में चलाए गए इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के परिणामस्वरूप पहलगाम के जघन्य आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया हो गया।
उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से दक्षिण कश्मीर से दाछीगाम के जंगल क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की लगातार खबरें मिल रही थीं। हाल ही में विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर विशेष टीमों को सक्रिय किया गया। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने खुफिया एजेंसियों की महत्वपूर्ण सहायता से एक संयुक्त अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया हो गया।