फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   general house

जनरल हाउस आज, हंगामा होने के आसार

विज्ञापन
general house
जम्मू। पांच माह बाद नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक शनिवार को होगी। लंबे समय से बैठक नहीं होने के चलते पार्षद नाराज हैं, जिससे प्रक्रिया के दौरान हंगामा होने की संभावना है। इसके साथ ही विकास के नए प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के साथ ही कार्यों की स्थिति पर भी मंथन किया जाना है। मेयर हाउस को उपलब्धियों के बारे में भी अवगत करवाएंगे। इसके साथ ही गृह कर के मामले पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक टाउन हाल में शनिवार को 11 बजे से शुरू होगी। इसमें प्रस्तावों को पास किया जाएगा, जिससे शहर के विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी। हाउस की अध्यक्षता मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा और आयुक्त राहुल यादव करेंगे। हाउस में नाले, नालियों, रास्तों, स्ट्रीट लाइटों और पार्कों की हालत में सुधार जैसे विकास से संबंधित प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। इसके अलावा शहर के चौकों के नाम बदलने पर भी मंथन किया जाएगा। इस बार हाउस सहित अन्य टैक्स लगाने पर भी चर्चा होगी। प्रशासनिक परिषद की बैठक में भी टैक्स लगाने के लिए स्पष्ट किया गया है। बैठक में प्रस्तावों संबंधी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इस बार एक जैसे प्रस्तावों पर एक ही बार मंथन होगा। इसके अलावा गैर हाजिर पार्षद के प्रस्ताव को अगले हाउस की बैठक में चर्चा में लाया जाएगा।
विज्ञापन

जनरल हाउस की बैठक शनिवार को 11 बजे से शुरू होगी। इस बारे में तमाम पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। प्रस्तावों को पारित कर विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed