फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   General house

जनरल हाउस की बैठक आज, 37 प्रसतावों पर होगा मंथन

विज्ञापन
General house
जम्मू। जनरल हाउस की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगी। इसमें 37 प्रस्तावों पर फैसले लिए जाएंगे। पार्षदों की राय के बाद इन्हें हरी झंडी मिलेगी। इसके अलावा पार्षदों के पूछे 36 प्रश्नों के उत्तर भी हाउस में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार अधिकांश प्रस्ताव स्मार्ट सिटी, नाला व्यवस्था और पानी की समस्या पर आधारित हैं। हाउस में इस बार इमारतों के नियमों पर भी मंथन किया जाएगा। इसमें पार्षदों की राय ली जाएगी। मौजूदा समय में नियमों के कारण भवनों का काम रुका पड़ा है। कहीं पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

बैठक में भाग लेने के बारे में तमाम पार्षदों को सूचना दी गई है। हाउस देर शाम तक चलने की संभावना है। इससे पहले फरवरी में हाउस की बैठक हुई थी। कोरोना संक्रमण के कारण हाउस की कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अब हालात थोडे़ ठीक हैं, इसलिए लगभग 10 माह बाद बैठक का आयोजन टाउन हॉल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मीडिया और फरियादियों की आवाजाही पर रहेगी पाबंदी
हाउस की बैठक में पत्रकारों और फरियादियों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। यह फैसला कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर लिया गया है। हालांकि, हर बार सौ से ज्यादा फरियादी हाउस में समस्याओं के निदान के लिए आते थे।
-----
आज हाउस की बैठक बुलाई गई है। इसमें कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी जाएगी। इसके अलावा प्रश्नकाल में शहर की समस्याओं पर मंथन और इनका समाधान किया जाएगा। परियोजनाओं पर भी काम आरंभ हो सकेगा।

- चंद्र मोहन गुप्ता, महापौर
-----
टाउन हॉल में हाउस की बैठक के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीटों को सैनिटाइज करवा दिया गया है। इसके अलावा कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन होगा। साउंड सिस्टम को भी दुरुस्त किया गया है। पार्षदों को बात करने में परेशानी नहीं आएगी।
- अतुल गुप्ता, सचिव, नगर परिषद जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed