{"_id":"6488d38a76c60ba42f0857fb","slug":"general-house-four-month-jammu-news-c-10-jam1008-139703-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चार माह बाद 23 व 24 को जनरल हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चार माह बाद 23 व 24 को जनरल हाउस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विपक्ष की लगातार मांग के बीच निगम की जनरल हाउस की बैठक होने जा रही है। संपत्ति शुल्क का मुद्दा जमकर सुलगेगा। करीब 4 महीने के बाद बैठक 23 और 24 जून को होगी। इसके लिए निगम की तरफ से सभी पार्षदों से एक सवाल और एक प्रस्ताव मांगा था। हालांकि मंगलवार तक कोई प्रस्ताव नहीं आया। ऐसे में 14 जून को एजेंडा के रूप में प्रस्ताव देने का अंतिम दिन है।
यदि प्रस्ताव नहीं आते तो तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है, जिसका फैसला मेयर को करना है। बता दें कि चार महीनों से जनरल हाउस नहीं हुआ है। इसे लेकर कई बार विपक्षी पार्षदों ने निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरने देने के साथ-साथ पत्रकार वार्ता भी की। विपक्ष के दबाव में आकर अब आखिरकार जनरल हाउस होने जा रहा है। ब्यूरो
संपत्ति शुल्क पर जमकर हंगामा होने के आसार
जनरल हाउस में जमकर हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि विपक्षी पार्षद संपत्ति शुल्क लेकर आक्रोशित हैं। कई बार पार्षद विरोध जता चुके हैं। इसे लेकर विपक्ष मेयर और उप मेयर को घेर सकता है।