{"_id":"607a97fc9855bb60726c78f3","slug":"garbage-in-city-of-temples-is-becoming-a-major-challenge-for-the-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के शहर में गंदगी बन रही नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती, अभी तक 75 से 5 डंपिंग साइटों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों के शहर में गंदगी बन रही नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती, अभी तक 75 से 5 डंपिंग साइटों को हटाया
Sat, 17 Apr 2021 01:40 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:40 PM IST
सार
कचरा इकट्ठा करने के लिए ऑटो लगाने के बावजूद कुछ लोग डंपिंग साइट पर फेंक रहे कचरा।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मोहल्लों से डंपिंग साइट हट नहीं पाई हैं। डंपिंग साइट हटाने के लिए निगम ने ऑटो सुविधा दी है, ताकि लोग डंपिंग साइट की बजाय ऑटो में ही कचरा फेंकें, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। शहर में हर वार्ड में एक डंपिंग साइट है, कुल मिलाकर इनकी संख्या 75 है। अभी तक सिर्फ पांच ही बंद हो पाई हैं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में डंपिंग साइटों में कचरा बिखरा रहता है। इससे दुर्गंध के कारण लोग काफी परेशान होते हैं। वहीं, तवी नदी बेलीचराना में बनाई गई अस्थायी डंपिंग साइट को भी अभी तक नहीं हटाया गया है। इस कारण भी आसपास के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। डंपिंग साइट हटाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जेके बोर्ड की 11वीं की परीक्षाएं स्थगित, सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार ऑटो में ही कचरा डालने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अकसर लोग डंपिंग साइट में कचरा फेंक देते हैं। सुबह तो डंपिंग साइट साफ की जाती है मगर उसके बाद लोग कचरा फेंकते रहते हैं। इस कारण गंदगी रहती है।
हर वार्ड में एक डंपिंग साइट बनाई है। कुल 75 हैं। इनमें से अभी तक पांच ही बंद हो पाई हैं। अन्य जगहों में पहले की तरह ही कचरा फेंका जा रहा है। कचरा आटो में ही डालें। हर वार्ड में दो-दो आटो की सुविधा दी गई है। डंपिंग साइट को अधिकांश जगहों में बंद किया है। लोग इसमें सहयोग करें। - हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम