फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: JK Board 11th examinations postponed, more than 100 people cannot attend any public programs

जम्मू-कश्मीर: जेके बोर्ड की 11वीं की परीक्षाएं स्थगित, सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक

Sat, 17 Apr 2021 12:42 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 17 Apr 2021 12:42 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 200 लोग शामिल हो सकते थे, जिसे अब प्रशासन द्वारा घटाकर 100 कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: JK Board 11th examinations postponed, more than 100 people cannot attend any public programs
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण को बढ़ता हुआ देखकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 11वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यदि किसी भी कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 200 लोग शामिल हो सकते थे, जिसे अब प्रशासन द्वारा घटाकर 100 कर दिया गया है।

विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को छठे दिन भी प्रदेश में एक हजार से ऊपर 1144 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 730 मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 10620 तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू और कश्मीर संभाग में 1-1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2048 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग में 1289 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: मंदिरों के शहर में 15 मई तक बंद हुई यह 12 धरोहरें, जानिए किन जगहों पर जाने में लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संक्रमित मामलों में जिला श्रीनगर सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 407 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 64 यात्री हैं। इस जिले में सर्वाधिक 3770 सक्रिय मामले हैं और अब तक 485 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। प्रदेश में शुक्रवार को कुल आए संक्रमित मामलों में से 180 यात्री हैं। जिला जम्मू भी लगातार प्रभावित हो रहा है। जिले में 223 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 215 स्थानीय स्तर के हैं। जम्मू जिले में 2182 सक्रिय मामले हैं और अब तक 396 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed