{"_id":"5b11174b4f1c1b9e6e8b5b5f","slug":"gangarape-with-physically-challenged-girl-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में अगवा कर दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप, दरिंदों ने वारदात के बाद दिखाई और हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में अगवा कर दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप, दरिंदों ने वारदात के बाद दिखाई और हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 Jun 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग किशोरी को दो युवकों ने ऑटो में अगवा किया और फिर उसके बाद गरिमा गार्डन के मकान में ले गए। यहां उसके साथ हैवानियत की।
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। साहिबाबाद थाना के गरिमा गार्डन इलाके में दो ऑटो चालकों ने एक दिव्यांग किशोरी को अपने दोस्त के घर ले जाकर गैंगरेप किया।
पुलिस ने आरोपियों के साथी जूस विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंगरेप करने वाले दोनों ऑटो चालक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अमेठी की रहने वाली एक दिव्यांग किशोरी (17) मेरठ रोड स्थित एक कालोनी में किराए पर रहती है।
वह मेरठ रोड की ही एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार रात करीब 9 बजे किशोरी घर जाने के लिए पुराना बस अड्डे से ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक ने रास्ते में बहाना बनाकर पीड़िता का मोबाइल लिया और दूसरे साथी ऑटो चालक को बुला लिया।

यहां से दोनों उसे जबरन साहिबाबाद के गरिमा गार्डन में रहने वाले अपने तीसरे साथी रवि के कमरे पर ले गए। यहां दोनों ऑटो चालकों ने दिव्यांग किशोरी से गैंगरेप किया।
रात करीब 12 बजे पीड़िता ने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक आरोपी रवि निवासी बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ही आरोपियों को अपना कमरा वारदात के लिए दिया था। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।