फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganesh chaturthi

देवल में पहली बार मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी महोत्सव

विज्ञापन
Ganesh chaturthi
बिलावर। रामा नाटक क्लब सूखा तालाब देवल शुक्रवार 10 सितंबर को पहला श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाएगा। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें सर्वसहमति से हरि सिंह को प्रधान मनोनीत किया गया। वहीं, कुछ को कमेटी का सदस्य बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

निमंत्रण समिति के सदस्य विकास सूदन ने बताया कि देवल गांव के सूखा तालाब राम मंदिर में पहला श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे भगवान गणपति जी की मूर्ति की स्थापना विधिवत तरीके से की जाएगी, और यह महोत्सव 19 सितंबर तक जारी रहेगा। इसमें हर दिन शाम आठ बजे से लेकर शाम 10 बजे तक कीर्तन होंगे। इसके लिए महोत्सव में कई रामा नाटक मंडलियां भाग ले रही हैं। निमंत्रण समिति के अन्य सदस्यों ने बताया कि महोत्सव में शिरकत करने के लिए इलाके के कई जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed