{"_id":"691ccf1ef34362effe0fbe2a","slug":"gandherbal-land-transfer-sda-team-formed-srinagar-news-c-10-jmu1052-765967-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसडीए को हस्तांतरित भूमि के सीमांकन के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसडीए को हस्तांतरित भूमि के सीमांकन के लिए टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में तहसीलदार कार्यालय गुंड ने सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी (एसडीए) को हस्तांतरित की गई राज्य भूमि का नया सीमांकन करने का आदेश जारी किया है।
यह कदम रोशनी एक्ट और भूमि अतिक्रमण से जुड़े उन मामलों की चल रही जांच का हिस्सा है जो वर्ष 2009 के वेरिफिकेशन नंबर एसएलके-26 के तहत सीबीआई को सौंपे गए थे। आदेश में जुलाई से नवंबर 2025 के बीच जारी कई आधिकारिक पत्रों का हवाला दिया गया है तथा कहा गया है कि सीमांकन कार्य 20 नवंबर को किया जाएगा। इस कार्य के लिए छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिन अधिकारियाें को निर्धारित तारीख को सोनमर्ग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए उनमें नायब तहसीलदार शीपथरी मोहम्मद यूसुफ लोन, जीक्यू सोनमर्ग मोहम्मद हुसैन टेली, जीक्यू वकुरा मोहम्मद शफी लोन, पटवारी कस्बा लार तारिक अहमद माला, पटवारी हर्रान गुलाम हसन शाह तथा पटवारी सोनमर्ग इनायत उल्लाह कलास शामिल हैं।
आदेश के मुताबिक टीम सोनमर्ग डेवलपमेंट अथॉरिटी को हस्तांतरित सभी खसरा नंबरों की सीमांकन करेगी और इसके बाद तहसीलदार गुंड को रिपोर्ट सौंपेगी। संवाद