फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ganderbal Terror Attack Doctor Shahnawaz was laid to rest in his native village

Ganderbal Terror Attack: दो हफ्ते पहले ही किया बेटी का निकाह, बेटा बोला- पिता ने आईएएस बनाने का किया था वादा

Tue, 22 Oct 2024 02:39 AM IST
आकाश दुबे अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाल, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाल, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Oct 2024 02:39 AM IST
सार

डॉ. शाहनवाज को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
Ganderbal Terror Attack Doctor Shahnawaz was laid to rest in his native village
डाॅ. शाहनवाज के जनाजे में पहुंचीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंसुओं और सिसकियों के बीच आतंकी हमले में मारे गए डॉ. शाहनवाज अहमद डार को बडगाम के नाईदगाम गांव में उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दो हफ्ते पहले ही शाहनवाज ने बेटी की शादी की थी और वह उसका स्वागत करने के लिए घर लौटने वाले थे। इससे पहले ही दहशतगर्दों ने उनकी खुशियां मातम में बदल दीं। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मां विलाप करती हुई बोलीं, म्याने शाहनवाज सोबो, कोतु गोवहम (ओह मेरे प्यारे बेटे शाहनवाज तुम कहां चले गए)। डार के बेटे मोहसिन ने कहा कि उसने आईएएस बनने का सपना देखा था। पिता ने यह उपलब्धि हासिल करने में मदद का वादा किया था। उनके चले जाने से सारे सपने टूट गए।
विज्ञापन


डॉ. शाहनवाज को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। नाईदगाम गांव के रहने वाले डार रविवार देर शाम मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकी हमले में मारे गए थे। डॉ. शाहनवाज डार के चचेरे भाई एडवोकेट तारिक ने बताया कि वह अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed