फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   G20 meeting: world will see glimpse rich heritage-natural beauty and Kashmir of East

जी 20 बैठक: समृद्ध विरासत-प्राकृतिक खूबसूरती और पूर्व के कश्मीर की झलक देखेगी दुनिया, सम्मेलन की तैयारी पूरी

Sat, 20 May 2023 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 02:38 PM IST
सार

कश्मीर में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में विदेशी मेहमान जम्मू-कश्मीर की प्राचीन परंपरा, समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती से परिचित होंगे। सरकार का मकसद घाटी में पर्यटन को बढ़ाना है, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
G20 meeting: world will see glimpse rich heritage-natural beauty and Kashmir of East
श्रीनगर में डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

भारत जी20 फोरम के जरिए दुनिया को अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद नये कश्मीर की झलक दिखाने जा रहा है। पहली बार जी20 देशों के सदस्य कश्मीर का दौरा कर रहे हैं। घाटी में केंद्रीय गृह मंत्रालय की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय ने श्रीनगर में 22 मई से शुरू होने जा रही तीसरी पर्यटन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के लिए विदेशी मेहमानों को जन्नत कहे जाने वाले और 1990 के दशक से पूर्व के कश्मीर की झलक से रूबरू कराने का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यक्रम में विदेशी मेहमान जम्मू-कश्मीर की प्राचीन परंपरा, समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती से परिचित होंगे। सरकार का मकसद घाटी में पर्यटन को बढ़ाना है, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन फिल्म टूरिज्म पॉलिसी पर चर्चा होगी। दूसरे सत्र में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर बात होगी। इसमें फिक्की और सीआईआई भी सहयोग कर रहे हैं। डल झील के किनारे विशेष कश्मीरी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। श्रीनगर के मेयर विदेशी मेहमानों को खास कश्मीरी दावत देंगे।

चीन समेत चार देशों ने नहीं कराया पंजीकरण...श्रीनगर में सोमवार से शुरू होने वाली बैठक के लिए 17 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है। तुर्किये, चीन और सऊदी अरब ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है।

इसके अलावा मेहमान देश मिस्र ने भी पंजीकरण नहीं कराया है। अन्य मुस्लिम देशों में यूएई, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और ओमान शामिल हो रहे हैं। बैठक के लिए देश 22 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं। 

बेहतरीन केसर, पेंटिंग और अखरोट का आकर्षण 

विदेशी मेहमान कश्मीर बैठक के दौरान दुनिया के सबसे बेहतरीन केसर, कश्मीरी पेंटिंग और अखरोट के साथ कश्मीरी चाय का भी लुत्फ लेंगे। केंद्र सरकार के एक जिला एक उत्पाद के तहत विदेशी मेहमानों को तोहफे के तौर पर स्थानीय वस्तुएं दी जाएंगी। 

फिल्म टूरिज्म से रोजगार बढ़ाना मकसद 

कश्मीर कभी भारतीय फिल्मों की खूबसूरत लोकेशन के लिए जाना जाता था। जी-20 बैठक का उद्देश्य दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री को कश्मीर की वादियों में शूटिंग के लिए आकर्षित करना है। इससे रोजगार के मौके बढ़ेंगे। विदेशी मेहमानों को दिखाया जाएगा कि अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद नये कश्मीर में पर्यटन तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed